पीएसी मैदान पर पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यार्थी। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। बुधवार को 1050 महिला अभ्यर्थियों में से 72 अनुपस्थित रहीं। जबकि 213 असफल रही। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 1050 में से 978 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। बृहस्पतिवार को 150 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। बताया कि शारीरिक मापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद कुल 2458 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए चयनित किया गया है। शुक्रवार से पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ भी पीएसी की 44वीं वाहिनी परिसर में होगी। इसमें करीब 11, 442 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। संवाद