साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने डीएलएफ स्थित दुकान के अंदर हुक्का बार पर छापे की कार्रवाई की है। टीम ने संचालक को गिरफ्तार किया है। बाकी ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने चार हुक्के और हुक्का में प्रयोग होने वाला सामान बरामद किया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि डीएलएफ की गली नंबर चार के बाहर दुकान के अंदर हुक्का बार चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस काे देखकर ग्राहक धक्का-मुक्की कर भाग गए। टीम ने हुक्का बार संचालक शिवम निवासी राजीव नगर डीएलएफ को गिरफ्तार कर लिया।