गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को दिल्ली क्षेत्र से बिहार, पूर्वांचल समेत विभिन्न रूटों के लिए 29 विशेष ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इनमें नई दिल्ली और आनंद विहार से सात-सात, शकूरबस्ती और हजरत निजामुद्दीन से पांच-पांच, दिल्ली जंक्शन से तीन, रोहतक और दिल्ली सराय रोहिल्ला से एक-एक ट्रेन चलाई जाएगी। इनमें से कई ट्रेनें गाजियाबाद जंक्शन से होकर भी गुजरेंगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।