हापुड़ के बनखंडा गांव निवासी महिला की दिल्ली के निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस से मौत हो गई। परिजनों ने दो दिन पहले महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों द्वारा महिला का ब्लैक फंगस का इलाज किया जा रहा था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की पड़ताल कर रहा है।