गजियाबाद के साहिबाबाद के शहीद नगर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चाकू बाजी हो गई। इसमें चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम आबिद है।