फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेढ़ सौ लीटर शराब पकड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आबकारी टीम ने शनिवार देर रात कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर में बड़ी संख्या में शराब पकड़ी। यह शराब हरियाणा से तस्करी कर होली के त्योहार पर महंगे दामों में बेची जानी थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम भोवापुर स्थित खेड़ा देवता मन्दिर के पास देर रात एक मकान में पहुंची। चेकिंग के दौरान दिल्ली और हरियाणा से लाई गई विभिन्न कंपनी की डेढ़ सौ लीटर शराब जब्त की। यह शराब होली के मौके पर महंगे दामों पर बेची जानी थी। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त की गई स्कूटी बरामद की और मास्टरमाइंड अमित सिंह ओैर सहयोगी सौरभ व सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अमित के खिलाफ पहले भी कौशांबी थाने में शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें