उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाटर सप्लायर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक पहले खंभे, कार, पेड़, मशीन और अन्य समान को तोड़ता हुआ मार्केट में जा घुसा।
नेहरूपुर चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाटर सप्लायर को कुचल दिया। इसमें वाटर सप्लायर की मौत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे बिजली के खंभे, पेड़, मशीन और अन्य समान को भी तोड़ दिया। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने भाग कर वहां से जान बचाई।
नेहरूपुर चुंगी के पास मौजूद दुकानदार अंकित ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे दुकान खोल कर समान लगा रहे थे। तभी मुंडा खेड़ा चौराहा की ओर से एक तेज रफ्तार में ट्रक आ रहा था जो दुकान के सामने अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दुकानों से टकरा गया।
ट्रक इस दौरान सड़क किनारे पर कार (ओमनी वैन) में से पानी का जग उतार रहे रिंकू (24) निवासी नेहरूपुर गांव को कुचलता हुआ चला गया। ट्रक की रफ्तार कितनी तेज थी कि उसने बिजली के सीमेंटेड खंभे को भी तोड़ दिया और दुकानों के बाहर रखी ग्लेज़ मशीन, टीन शेड, पेड़ और दीवारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं हाथ से की सूचना पर रिंकू के पिता व अन्य परिजन भी पहुंच गए। मृतक रिंकू को देख परिजन बिलख उठे। पीड़ित पिता पप्पू मृत बेटे को देख बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। प्रशिक्षु सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी।