फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
मसूरी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल गुफरान उर्फ डब्बू पुत्र इरफान। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद। नाहल रोड पर रजवाहे के पास शनिवार रात को चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान गुफरान निवासी गढ़ी डासना के रूप में हुई है। जबकि, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ फरार हो गया। गुफरान पर हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि रजवाहे के पास पुलिस शनिवार रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डेढ़ बजे के करीब नीले रंग की स्कूटी पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसमें गुफरान के बायें पैर में गोली लगी। मौके से स्कूटी, तमंचा बरामद किया गया। घायल गुफरान को सीएचसी में भर्ती कराया गया। फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें