साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने एक्सटेंशन-2 में तीन गाड़ियों से बैटरी चाेरी करने वाले शहनवाज उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उससे 1600 रुपये, 600 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। वहीं चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरोह का सदस्य भी पकड़ा है।
थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि शहनवाज उर्फ शाहरुख निवासी सीमापुरी दिल्ली ने अपने साथी के साथ मिलकर तीन गाड़ियों से बैटरी चोरी की थी। पूछताछ में उसके साथी का नाम पता चला है। उसकी तलाश कर रहे हैं। रविवार देर रात शालीमार गार्डन में कृष्णा जूस कॉर्नर से सीमापुरी दिल्ली का जावेद खान को भी पकड़ा है। वह चोरी की अपाचे के साथ घटना करने की फिराक में था। उस पर दिल्ली क्राइम ब्रांच में एक मुकदमा दर्ज है।
-