कौशांबी।
दिल्ली स्थित गाजीपुर निवासी सुरेंद्र के कौशांबी में भोवापुर वाले मकान में घुसकर किरायेदारों से मारपीट करने व घर में तोड़फोड़ करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोवापुर का ही रहने वाला पिंटू है। उसने 25 अगस्त की शाम सुरेंद्र के मकान में अपने साथियों के साथ घुसकर जयभीम का नारा लगाते हुए मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश भी कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुरेंद्र ने पिंटू, रितिक, जगन, मुकेश, गोविंद, आरती, काजल और ईशा समेत करीब 40-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सभी भीम आर्मी के लोगों को लेकर घर में घुसे और उनके किरायेदार महिलाओं से मारपीट कर घायल कर दिया। यहां तक कि घर में रखा सामान भी तोड़फोड़ कर दिया। बताया कि जल्द ही बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।