दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कार्यरत कैंसर सर्जन कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें मैक्स में ही भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके आवास इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में सैनिटाइजेशन कराने के साथ उनकी पत्नी को होम कोरेंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी जांच और इलाज दिल्ली में ही चल रहा है, इसलिए वह गाजियाबाद में शामिल नहीं किए जाएंगे। अब जिले में मरीजों की संख्या 32 हो गई है। हालांकि अब तक सात लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।