फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक हजार रुपये लूटने के बाद वृद्ध की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खिंदौड़ा निवासी संतराम त्यागी (75) की गांव निवासी दो युवकों ने एक हजार रुपये लूटने के बाद अंगौछे से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव ईंख के खेत में फेंक दिया। आरोपी संतराम को गाय दिलाने की बात कह ले गए थे और जंगल में पहुंचते ही वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने हत्यारोपी टिंकू त्यागी और मोहित त्यागी उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 रुपये और अंगौछा बरामद किया है।
विज्ञापन


संतराम त्यागी अपने भतीजे नितिन त्यागी के साथ रहते थे। शनिवार शाम वह अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर कोई पता नहीं लगा। भतीजे नितिन त्यागी ने रविवार शाम निवाड़ी थाने में संतराम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक यादव ने बताया कि टिंकू त्यागी नशे का आदि है और उसे खर्चे के लिए पैसे की जरूरत थी। पूछताछ में टिंकू ने बताया कि संतराम एक गाय खरीदना चाहते थे। उसे जैसे ही यह बात पता लगी तो अपने साथी मोहित त्यागी उर्फ बादशाह के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
उसने संतराम को पास के गांव ग्यासपुर निवासी एक किसान के यहां 60 हजार रुपये में अच्छी नस्ल गाय दिलाने की बात कहकर शनिवार शाम अपने साथ ले गया। पीछे पीछे मोहित भी वहां पहुंच गया। दोनों ने संतराम त्यागी को बातों में लगा लिया और गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर ओमदत्त त्यागी के खेत के समीप पहुंचते ही वह संतराम त्यागी को उठाकर ईंख के खेत में ले गए। वहां उन्होने संतराम से नकदी लूट ली। संतराम के पास मात्र एक हजार रुपये मिले। टिंकू और मोहित को लगा कि संतराम के पास काफी नकदी है और उसने नकदी को कहीं छुपा दिया है। दोनों ने संतराम को पीटा और अंगौछे से गला दबाकर हत्या कर शव वहीं फेंककर भाग गए।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज से खुला घटना का राज

किसान का शव मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तीन टीमें बनाकर घटना के खुलासे में लग गए। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और गांव में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित एक कोल्हू पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में गांव निवासी युवक टिंकू त्यागी संतराम को अपने साथ जंगल की तरफ ले जाते दिखा। पुलिस ने सोमवार सुबह टिंकू त्यागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में तो टिंकू पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर सख्ती करने पर उसने हत्या करना कुबूल कर लिया। आरोपियों ने हत्या करने बाद गांव आकर शराब पी और मोबाइल बंद कर लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें