फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- देहात कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट - पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, आरोपियों की तलाश की जा  रही बुलंदशहर। 17 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एक धर्म विशेष से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। इस मामले में अब देहात कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दंभ भर रही है। भूड़ चौकी प्रभारी छैल बिहारी शर्मा ने तहरीर देकर बताया  कि गत पांच फरवरी को दो युवकों ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अपशब्दों को प्रयोग किया गया था। इसके अलावा धर्म विशेष से संबंधित भी एक फोटो अपडेट किया गया था। जिससे क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक धर्मपाल व अनुज तेवतिया का पता लगाया जा रहा है। वहीं, देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें