फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लॉ की छात्रा के अकाउंट पर पोस्ट की अश्लील वीडियो, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। पुणे के एक लॉ कॉलेज की छात्रा को दुष्कर्म करने की धमकी मिली है। कौशांबी पुलिस ने छात्रा की शिकायत लेकर फोन नंबर के आधार पर आईटी एक्ट और वीडियो बनाकर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा कौशांबी थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहने आई हुई है। उनका आरोप है कि अनजान नंबर से एक युवक ने टेलीग्राम पर उन्हें गाली-गलौज की फिर वीडियो-फोटो को अश्लील बनाकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। छात्रा का कहना है कि युवक की गंदी हरकतों से परेशान होकर उन्होंने टेलीग्राम को लॉक कर दिया तो युवक ने उन्हें मैसेज भेजकर अभद्रता की। छात्रा को 13-14 फरवरी को कॉलेज में पढ़ाई के लिए पुणे लौटना है। पुलिस को शिकायत देकर अपने साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। इंदिरापुरम एसीपी का कहना है कि आईटी टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें