इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने यूनिकैश एप से 60 हजार रुपये का लोन लिया। शातिर ने डेढ़ लाख रुपये वसूलने के बाद अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का आरोप है कि ऑनलाइन यूनिकैश एप से 60 हजार रुपये का लोन लिया था। इस बीच शातिरों ने फोन हैक करके फोटो और संपर्क नंबर चोरी कर लिया। बाद में उनकी फोटो अश्लील बनाकर डेढ़ लाख रुपये वसूल कर लिए। उन्होंने विरोध किया तो ठग ने और पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर रिश्तेदार व परिचितों को फोटो भेज दिए। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि ठग का एप से पता कर रहे हैं। उसकी जानकारी मिलने पर लोकेशन ट्रैस की जाएगी।
-