फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आपबीती: तीन साल लूटी अस्मत, गर्भपात की गोलियां खिलाईं, वीडियो किया वायरल; अब निकाह का बना रहा दवाब

Thu, 02 Mar 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक निजाम, फकीरा, तनवीर और जहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के द्वारा मोहल्ले की ही युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे डरा-धमकाकर गत तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही आरोपी ने पीड़िता से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने अब तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के युवक का उसके घर आना जाना था। करीब तीन वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और पीड़िता की बिना मर्जी के उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। साथ ही आरोपी ने उस दौरान पीड़िता के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। जिसके बाद से आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती मारपीट करके गत तीन वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

आरोप है कि कई बार आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की गोलियां भी खिलाई थीं। साथ ही आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने आरोपी से शारीरिक संबंध का विरोध किया तो उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने बीते दिनों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। साथ ही आरोपी युवती से जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। दूसरे युवक से निकाह करने पर युवती को विधवा बनाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने पांच लाख रुपये मिलने पर ही पीछा छोड़ने की बात कही है। आरोपी की दो बहनें भी पीड़िता के रिश्तेदार को फैसला न करने पर धमका रही हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक निजाम, फकीरा, तनवीर और जहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें