फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौंवी की छात्रा को पहले की कॉल, फोन नहीं उठने पर किया घिनौना काम, बेटी ने मां को सुनाई आपबीती

Wed, 03 May 2023 12:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ट्यूशन गई थी। इसी दौरान उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। परेशान होकर उसने मां को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी निवासी नौवीं की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजने का मामला सामने आया है। छात्रा ने परेशान होकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मामले में छात्रा के पिता ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ट्यूशन गई थी। इसी दौरान उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। उसने कॉल नहीं उठाई तो कुछ देर बाद उसके पास एक युवक ने अश्लील फोटो भेजे। परेशान होकर उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद उन्होंने 1098 पर पहले सूचना दी। फिर थाना पुलिस से शिकायत की। जिस नंबर से मेसेज आए उन्होंने उसे एक एप पर देखा तो वह मनीष रावत नाम से आया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि जिस नंबर से मेसेज आया है, उसके बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें