फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाली-गलौज के विरोध पर लिखा अश्लील पत्र, मकान पर चिपकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में किरायेदार पति-पत्नी के विवाद के बीच मकान मालिक के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मकान पर किरायेदार ने मकान मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ पत्र पर अश्लील बातें लिखकर चिपका दी। इतना ही नहीं आरोपी किरायेदार ने मकान मालिक व अन्य लोगों के व्हाट्सएप पर भी भेज दी। मामले में मालिक ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर संजय प्रकाश, शिव शंकर और मुन्नी देवी के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। मकान मालिक का कहना है कि उनके विजयनगर क्षेत्र में दो मकान हैं। वह बाहर रहते हैं। उनके मकान की देख-रेख उनकी मौसी शांति देवी करती हैं। एक मकान में उन्होंने संजय प्रकाश को कमरा किराये पर दे रखा है। आरोप है कि संजय और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर संजय ने उनकी पत्नी को कॉल कर कहा कि वह पत्नी को छोड़कर जा रहा है। उसकी पत्नी से वह कमरा खाली करा लें। उनकी पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया तो संजय ने गाली-गलौज कर उनके साथ अभद्र भाषा में बात की। आरोप है कि इसके बाद उसने एक पत्र पर उनके बारे में अश्लील बातें लिखकर उनके मकान पर चस्पा कर दी और उन्हें व्हाट्सएप कर दी। इससे उनकी बदनामी हो रही है। विरोध करने पर धमकी दे रहा है। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें