माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों विभाग मुफ्त में कंप्यूटर कोर्स कराएगा। पिछड़ा कल्याण वर्ग ने इसके लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन ऑनलाइन होंगे और अभ्यर्थी २६ जून तक आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पिछड़ा कल्याण वर्ग की तरफ से यह योजना शुरू की गई है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग के युवक- युवती ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अ आवेदन करने वाले लाभार्थियों को कंप्यूटर कोर्स में छह माह और एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए उन्हें कंप्यूटर कोर्स कराए जाएंगे। इसमें ट्रिपल सी और ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स शामिल किए गए हैं। इन कोर्सों को करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। कोर्स करने के लिए 10वीं और 12वीं पास बालक-बालिकाओं से आवेदन मांगे हैं थे जिसकी अंतिम तिथि 26 जून है। इसके इच्छुक युवक-युवती वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और सभी जरूरी दस्तावेज पिछड़ा वर्ग विभाग में जमा करने होंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पांडे ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाना है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवओं को निजी कंपनियों में प्लेसमेंट कराया जाएगा। आवेदन करने वाले युवक युवतियों को ध्यान देना होगा उनके दस्तावेज सही हों। आवेदन के बाद उन सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा और गलत या फर्जी पाए जाने पर उनको निरस्त कर दिया जएगा।