गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा माह के तहत नौ अक्तूबर को जिला संयुक्त चिकित्सालय में रेडक्रॉस गाजियाबाद और रोटरी क्लब की ओर से 135 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में एसीपी उपासना पांडे मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने और गर्भावस्था में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूकता पर्चे बांटे। डॉ. बालियान ने गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता, डॉ. स्वाति गुप्ता और रेडक्रॉस के पदाधिकारी मौजूद रहे।