फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एंटी रेबीज टीका लगाने में वसूली कर रही नर्स को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एंटी रेबीज का टीका लगाने में घायलों से वसूली करने पर नर्स को हटाकर ट्रॉमा सेंटर में तैनात कर दिया है। सीएमएस ने चेतावनी जारी की है। अस्पताल में रोजाना 100 से 120 लोगों को एआरवी लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 134 लोगों ने एआरवी लगवाया था।
विज्ञापन


गोविंदपुरम में झुग्गी में रहने वाले व्यक्ति को दो दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। वह संयुक्त अस्पताल में एआरवी लगाने गया तो वहां पर उससे स्टाफ नर्स कैथरीन ने एआरवी लगाने के नाम पर सौ रुपये ले लिए। जब पीड़ित ने अस्पताल में इसकी शिकायत की तो उसे एआरवी फ्री लगाए जाने की बात कही गई। उसके बाद पीड़ित रुपये मांगने वापस गया तो उसे डांटकर भगा दिया। अस्पताल स्टॉफ ने मामले की जानकारी सीएमएस को दी थी।


महिला ने किया था हंगामा
बृहस्पतिवार को एक महिला एआरवी सेंटर में वैक्सीन लगवाने पहुंची तो उससे भी 100 रुपये की मांग की गई। महिला ने इसका विरोध किया तो टीका लगाने से इन्कार कर दिया गया। महिला ने रुपये मांगते हुए स्टाफ की वीडियो बना ली और सीएमएस से शिकायत कर दी। उसके बाद महिला को वैक्सीन लगा दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि एआरवी सेंटर में स्टाफ नर्स कैथरीन और वॉर्ड बॉय श्याम की ड्यूटी है। आरोप कैथरीन पर लगे थे, इसलिए कैथरीन को एआरवी सेंटर से हटाकर इमरजेंसी में तैनात किया गया है। एआरवी सेंटर में स्टाफ नर्स डिलसिया को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, यदि कोई शुल्क की मांग करता है तो उनसे शिकायत की जा सकती है।

43 बच्चों समेत 268 लोगों को लगा एआरवी
बृहस्पतिवार को 43 बच्चों समेत 268 लोगों ने अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज का टीका लगवाया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 194 लोगों ने एंटी रेबीज लगवाया। इसमें से 110 लोगों ने पहला डोज लगवाया जबकि 48 ने दूसरा और 36 लोगों ने तीसरा डोज लगवया। इसमें 53 पुरुष, आठ महिला और 23 बच्चे थे जबकि छह बुजुर्ग थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें