फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैलाश मानसरोवर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, इस बार 20 जत्थे होंगे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शक्तिखंड स्थित मानसरोवर भवन से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 20 जत्थों को रवाना किया जाएगा। प्रत्येक जत्थे में 50-50 श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा 15 जून से 27 अगस्त तक चलेगी और श्रद्धालुओं को दो अलग-अलग मार्गों से कैलाश मानसरोवर भेजा जाएगा। पिछले साल 15 श्रद्धालुओं के जत्थे यात्रा के लिए गए थे। प्रशासनिक और यात्रा प्रबंधन अधिकारी दिनेश गर्ग ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता पर है। सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं के 10 जत्थे सिक्किम के नाथुला दर्रे मार्ग से यात्रा करेंगे। वहीं, 10 जत्थे लिपुलेख दर्रे उत्तराखंड मार्ग से कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगे। दोनों मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें