फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रैपिड रेल में सफर के लिए अब करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रैपिड रेल में सफर के लिए अब शहरवासियों को और इंतजार करना होगा। निकाय चुनाव की आचार संहिता लगते ही अब जल्द साहिबाबाद से दुहाई तक पहले खंड पर रैपिड रेल का मई माह के मध्य तक संचालन संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को मई माह के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से प्रवेश-निकास द्वार के अधूरे कार्य के बाद रैपिड रेल के संचालन की तैयारियां की जा रही थीं। बीते दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव आवास ने पहले खंड का विस्तृत निरीक्षण किया था। वर्तमान में प्राथमिकता खंड पर रूट सेफ्टी क्लीयरेंस के लिए कमिश्नर फॉर मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। सेफ्टी क्लीयरेंस की प्रक्रिया को अप्रैल माह के आखिर तक मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही थी। अब सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने केबावजूद मई माह के मध्य तक संचालन संभव नहीं है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि सेफ्टी क्लीयरेंस की प्रक्रिया जारी है। मंत्रालय और विभागीय स्तर से मिले आदेशों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


चौथी बार इंदिरापुरम हस्तांतरण की प्रक्रिया रुकी:
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से इंदिरापुरम आवासीय योजना के नगर निगम को हस्तांतरित होने की प्रक्रिया खटाई में पड़ गई है। निगम की ओर से योजना में विभिन्न सुविधाओं को जीडीए से लेने के लिए संयुक्त सर्वे कराया गया था। चौथी बार हुए संयुक्त सर्वे के बाद हस्तांतरण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी थी। लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही प्रक्रिया पर मई तक ब्रेक लग गया है। अब चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद फिर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें