साहिबाबाद। दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड के बाद से जिले भर में चलाएं जा रहे दमकल अभियान के दूसरे दिन विभाग ने पांच और होटलों को नोटिस जारी किए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दूसरे दिन जिले के 27 होटल व रेस्तरां की जांच की गई। इनमें अग्निशमन उपकरणों की जांच हुई तब पांच होटल-रेस्तरां में खामियां पाई गईं। लोनी रोड गाजियाबाद स्थित विंटर्स होटल, बजरिया के होटल इलाइट, होटल तरुण इन, होटल राघव और होटल महादेव में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। सभी को नोटिस जारी जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएफओ ने बताया कि अगर समय पर इंतजाम पुख्ता नहीं किए जाते हैं तब कोर्ट में वाद दायर कराने की प्रक्रिया की जाएगी। ब्यूरो