गाजियाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी नहीं होने से जिले के सभी सीएचसी प्रभारियों को सीएमओ की तरफ से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दिसंबर में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को नसबंदी के लिए 39 का लक्ष्य दिया गया था जबकि 34 नसबंदी ही हो सकी थीं। जनवरी में यह लक्ष्य 40 और फरवरी के लिए 38 है। दोनों महीनों में एक भी नसबंदी नहीं हो सकी है। जनवरी में एक भी केंद्र पर नसबंदी नहीं हुई है, जबकि फरवरी महीने में भी शून्य है। केंद्र पर फरवरी में नसबंदी नहीं होने पर सीएमओ ने वेतन रोकने का आदेश दिया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधाार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी समेत सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारी को नोटिस जारी किया है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर फरवरी माह का वेतन रोक दिया जाएगा। ब्यूरो
-