फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कर्मचारी को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला कृषि रक्षा कार्यालय में तैनात कर्मचारी को लॉकडाउन के दौरान लगाई गई डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस दिया गया है। नोटिस के मुताबिक कर्मचारी की डयूटी कार्यालय में 33 प्रतिशत रोस्टर के मुताबिक सप्ताह में दो दिन के लिए लगाई गई थी। जिसमें कर्मचारी अपनी डयूटी से दिनांक 29 अप्रैल को बिना कोई कारण बताए अनुपस्थित रहे। इसके सबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरएस वर्मा ने कर्मचारी को नोटिस जारी कर अनुपस्थित रहने का कारण बताने को कहा है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी को डयूटी के बारे में पहले ही अवगत कराया जा चुका था। इसके लिए उनके वाटसएप पर भी मैसेज कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी वे डयूटी से अनुपस्थित रहे। वहीं कर्मचारी का कहना है कि वह हापुड़ में थे और हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद वहां से निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें