फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नहीं लगा व्यापारी पर गोली चलाने वालों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के मास्टर पार्क कॉलोनी निवासी भवन निर्माण सामग्री विक्रेता सीताराम पाल पर दिन-दहाड़े गोली चलाने वाले स्कूटी सवारों का पुलिस 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं, कारोबारी ने परिवार समेत जान को खतरा जताया है। पूरे कॉलोनी में लोगों के बीच भी वारदात को लेकर दहशत है। इधर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। रविवार सुबह दो स्कूटी सवार कारोबारी की दुकान पर पहुंचे और तमंचे से सीताराम पाल पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों भाग गए। गनीमत रही कि कारोबारी के गोली नहीं लगी। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम अमित सक्सेना ने बताया कि सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्कूटी को कई फुटेज में ट्रेस किया गया है। आरोपियों के भागने का रास्ता देखा जा रहा है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें