फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवाड़ी पुलिस ने लूट की तीन घटनाओं का किया खुलासा, चार बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने शनिवार को लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया। शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पकड़े। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसके अलावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अन्य बदमाश पकड़े। दोनों बदमाश दंत चिकित्सक से लूट घटना में वांछित थे। बदमाशों ने थाना क्षेत्र गांव नंगला मूसा और शेरपुर में घर में घुसकर महिलाओं से गहने व मोबाइल लूटे थे।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तीन जून को नंगला मूसा निवासी सतेंद्र चौधरी के घर में बदमाशों ने पांच मोबाइल और दादी पोती के गहने लूट लिए थे। इसके अलावा 10 जून को गांव शेेरपुर में जोशबीर के घर में घुसकर उसकी पत्नी कविता के कानों से बाली और कुंडल लूट लिए थे। शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के नाम वसीम पुत्र सल्लू निवासी फिरोजपुर नखासा जनपद संभल और सलमान पुत्र वकालत निवासी धौरा टांडा मौजीपुरा बरेली बताया। पैर में गोली लगने से बदमाश वसीम घायल हो गया।
पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा और 65 सौ रुपये की नकदी और तमंचा बरामद किया है। पीड़ित सतेंद्र का कहना है कि पुलिस ने न तो गहने बरामद किए और न ही मोबाइल जबकि उनके यहां से बदमाश पांच मोबाइल और मां के कानों के कुंडल व भतीजी के गले से मंगलसूत्र लूट ले गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने 30 मई को धौलड़ी निवासी दंत चिकित्सक दीपांशु और उसके भाई रजत के साथ हुई मोटरसाइकिल लूट का भी खुलासा किया। पुलिस ने इस घटना में दो बदमाश मुकेश कुमार ग्राम लिसोड़ा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर और रब्बल उर्फ बिजेंद्र ग्राम बंसीपुरा थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें