फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीपक अगरौला गैंग का 15 हजार का इनामी नितिन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दीपक अगरौला गैंग सदस्या और 15 हजार रुपये के इनामी दिल्ली गढ़ी निवासी नितिन को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ 25 दिसंबर 2025 को सभापुर अंडरपास के नजदीक युवक पर फायरिंग की थी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मुकुल बंसल 25 दिसंबर 2025 को सभापुर अंडरपास के पास एक वाशिंग सेंटर पर कार धुलवाने के लिए गए थे। जब वह वाशिंग सेंटर के पास कुर्सी पर बैठे थे तो गांव अगरौला निवासी जेल में बंद दीपक के भाई राजे उर्फ मुन्ना व उसके दो साथियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। गोलियां उनके दोनों हाथों व दायें पैर में लगी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जेल में बंद बदमाश दीपक व उसके भाई राजे के कहने पर मुकुल पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें