फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन वर्ष की दो बच्चियों समेत डेंगू के नौ मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के आईडीएसपी लैब में 82 और निजी अस्पतालों में 63 लोगों की जांच में नौ मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। डेंगू से ग्रसित मरीजों में तीन-तीन वर्ष के दो बच्चे भी शामिल हैं। अब तक जिले में डेंगू बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या 179 हो गई है। इस समय 55 मरीजों का इलाज चल रहा है। 25 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। 39 स्थानों पर डेंगू का लार्वा भी पाया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। सोमवार को लोनी में युवती, पुलिस लाइन में युवक, विजयनगर में युवक, आदर्श काॅलोनी व मकनपुर में तीन-तीन वर्ष की बच्चियां, भोपुरा और मकनपुर में युवक डेंगू बुखार से ग्रसित हुए हैं। सभी मरीजों के घरों और आसपास सर्वे और एंटी लार्वा स्प्रे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




39 स्थानों पर मिला लार्वा
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 62 टीमों ने 58 क्षेत्रों में सर्वे किया। इस दौरान 1923 घरों का सर्वे किया गया। 39 घरों के कूलर, गमले और एसी से निकलने वाले पानी के बर्तनों में लार्वा मिला। 75 स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया, जबकि तीन घरों में दोबारा लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। डेंगू के मरीज मिलने वाले पांच क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।




एमएमजी में 270 मरीजों ने कराया बुखार का इलाज
एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 2294 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। जबकि 1500 पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। सीएमएस ने बताया कि बुखार व डायरिया से ग्रसित 449 बच्चों का इलाज हुआ। 270 मरीज 18 वर्ष से अधिक उम्र के बुखार से ग्रसित थे। इमरजेंसी में पहुंचे 127 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें