फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मायके आई नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में मायके आई नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने खोजबीन के बाद प्रेमी और उसके तीन साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती की शादी बीते मार्च को मेरठ के परतापुर स्थित एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। नवविवाहिता पहली तीज पर अपने मायके आई थी। गत चार अगस्त को नवविवाहिता अचानक लापता हो गई। मायके और ससुराल वालों ने नवविवाहिता की काफी तलाश की लेकिन, कोई पता नहीं लगा। परिजनोें ने बागपत के रटौल निवासी प्रेमी अंकित व उसके तीन साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अंकित, आशीष, शेखर और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें