इंदिरापुरम। वार्ड-81 के शक्ति खंड-2 और 3 में इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन और शिप्रा सनसिटी पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर जितेंद्र सिंह और पोस्टमैन हर्ष कुमार के सहयोग से दो नए लेटर बॉक्स लगाए गए हैं। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि नए लेटर बॉक्स लगने से क्षेत्र के लोगों का समय और दूरी दोनों बचेंगे। साथ ही बच्चों और युवाओं में पत्र लेखन की परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। एसोसिएशन ने डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए निवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।