गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली सुपरफास्ट नौ घंटे देरी से गाजियाबाद आई। इसके अलावा 30 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गाजियाबाद पहुंची। वहीं, 10 ट्रेन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दी गईं। जिससे यात्री परेशान नजर आए।
गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे 45 मिनट, दिल्ली सहारनपुर मेमू स्पेशल 27 मिनट, अलीगढ़ दिल्ली मेमू एक्सप्रेस एक घंटे, शालीमार एक्सप्रेस 47 मिनट, नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस साढ़े सात घंटे, अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे 14 मिनट, मेरठ छावनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 मिनट, बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटे 45 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट 13 घंटे 54 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, टूंडला गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटे छह मिनट, गाजियाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 20 मिनट, टाटानगर जंक्शन जम्मू तवी एक घंटे 47 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटे पांच मिनट, कैफियत एक्सप्रेस 16 घंटे 24 मिनट, रानीखेत एक्सप्रेस 18 मिनट, कॉर्बेट पार्क लिंक 26 मिनट, जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे 43 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली स्वर्ण मंदिर शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 12 घंटे 45 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची।
यह ट्रेनें रहीं निरस्त
गाजियाबाद मुरादाबाद मेेमू एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू विशेष, मालदा टाउन एक्सप्रेस, गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, सुशासन एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस विशेष, दिल्ली एक्सप्रेस विशेष निरस्त कर दी गईं।