कौशांबी। वैशाली सेक्टर एक निवासी निधि मिश्रा ने बुधवार रात पड़ोसी कुमार आलोक, स्वीटी, अदिति और अग्रांश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 30 मई की है और उसी दिन पीड़िता ने शिकायत देकर मारपीट का आरोप लगाया था। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी भाभी के साथ घर पर थीं। उसी सयम चारों आरोपी दरवाजे पर आ गए। दरवाजा खोला तो देखा कि आरोपी उनके पिता से गाली-गलौज कर रहे हैं। जब उन्होंने कहा कि पिता अभी घर पर नहीं है तो कुमार आलोक ने उनका गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर भाभी बचाव करने लगी तो उसे भी पीटा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो