फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसी के कुत्ते ने तीन साल की बच्ची को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र में प्रकाश नगर के गली नंबर पांच में तीन साल की दिव्या को पड़ोसी किरायेदार के कुत्ते ने काट लिया। मामा के विरोध करने पर कुत्ते के मालिक ने प्लास से हमला कर दिया। पुलिस ने किरायेदार पर मुकदमा दर्ज किया है। उसे तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र कुमार साफ-सफाई का काम करते हैं। किराये के मकान में उनकी बेटी दिव्या 12 जुलाई की सुबह दस बजे खाना खाने के बाद छत पर घूम रही थी। इस बीच पड़ोसी किरायेदार ने कुत्ता छोड़ दिया। अचानक वह बच्ची पर झपट पड़ा और कंधे में काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्ची की चीखें सुनकर परिवार के लोग दौड़े और किसी तरह से उसे बचाया। धर्मेंद्र ने कुत्ते के हमले के बाद उसके मालिक से इंजेक्शन व दवाई दिलाने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगा।
दिव्या का मामा राजन घर पहुंचा और उसने भी इलाज कराने को बोला तो आरोपी ने प्लास से नाक व सिर पर हमला कर दिया। खून निकलने पर पड़ोसियों ने इलाज कराने का दबाव बनाया। तो वह घर से उनके साथ चला गया, लेकिन रास्ते में तीन-चार लोगों को बुलाकर उन पर हमला करा दिया। धर्मेंद्र का कहना है कि घटना के बाद से पड़ोसी अपने कुत्ते को कमरे में बंद कर भागा हुआ है। वह सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकल जाता है और देर रात आता है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कुत्ते के मालिक को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें