धौलाना स्थित पिपलेड़ा गांव में आरोपी के घर में चोरी की गइ आरा मशीन को गढ्ढा खोद कर निकालता युवक।
मसूरी। थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने अपने दो दोस्तोंं के साथ एक माह पूर्व नाहल रोड स्थित लकड़ी की टाल से आरा मशीन चोरी कर ली। पड़ोसी ने मशीन को अपने एक दोस्त के घर में गड्ढा करके दबा दिया। पुलिस ने मशीन को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सामिया कालोनी हापुड़ निवासी बब्लू खान की नाहल रोड स्थित आशियाना कालोनी के पास लकड़ी की टाल है। टाल पर उन्होंने आरा मशीन लगाई हुई थी। चोरों ने तीन फरवरी को मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार को उन्हें जानकारी हुई कि पड़ोसी नदीम उसके दो दोस्तों आरिफ और कुर्बान निवासी पिपलेड़ा धौलाना हापुड़ ने आरा मशीन चोरी की है। एसीपी मसूरी निमिश पाटिल का कहना है कि आरोपियों ने आरा मशीन को कुर्बान के घर में गड्ढा कर दबा दिया था। मशीन को बरामद कर लिया गया है। जल्द िी आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।