फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। 7 अप्रैल की रात दंपती को नाबालिग कमरे में नहीं मिली थी। आरोप है कि पड़ोसी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ोस के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी नाबालिग बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। 7 अप्रैल की रात 12 बजे उन्होंने बेटी को कमरे में जाकर देखा तो वह बेड पर नहीं थी। परिजन ने नाबालिग को आसपास तलाशा। सुबह सात बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची तो दंपती को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बेटी को कमरे में ले जाकर घटना के बारे में पूछा। तब उसने सारी बात बताई। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें