फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी रात के समय मौका पाकर किशोरी को अपने घर जबरन ले गया था। कॉलोनी में किशोरी परिवार के साथ रहती है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी रात करीब एक बजे उठी और शौचालय करने गई थी। तभी मौका पाकर पड़ोसी उनके घर में घुस आया। उसने जबरन किशोरी का मुंह दबाकर उठा लिया और अपने घर ले गया। आरोप है कि पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद किशोरी मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दिलराज को गिरफ्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें