फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीवी की आवाज कम करने के लिए बोलने पर पड़ोसी ने ईंट से किया हमला, छात्र के माता-पिता को भी पीटा

Sat, 06 May 2023 01:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

इंदिरापुरम पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। छात्र का कहना है कि वह पढ़ाई कर रहे थे।  पड़ोस में रहने वाले मोनू ने तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। आवाज कम करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कनावनी में बृहस्पतिवार रात दस बजे टीवी की आवाज कम करने को लेकर पड़ोसी ने स्नातक के छात्र दीपक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने आए छात्र के पिता और मां को भी पीट दिया। इसमें छात्र व उसके पिता घायल हो गए। 

विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। छात्र दीपक का कहना है कि वह पढ़ाई कर रहे थे। रात साढ़े नौ बजे पड़ोस में रहने वाले मोनू ने तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। छात्र ने परेशान होकर मोनू से आवाज कम करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। दीपक अपने घर में लौट आया और पुलिस को डायल-112 पर फोन करके शिकायत की। 

 


आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी मोनू ने दीपक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए पहुंचे पिता सकलदेव पर भी आरोपी के पिता जगदीश ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र का कहना है कि आरोपी जगदीश ने शराब पी रखी थी। दोनों लोगों ने उनके घर की महिलाओं से भी अभद्रता की। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए। छात्र और उसके पिता को सिर में ईंट से हमला करने पर चोट लग गई। 

 

इंदिरापुरम कोतवाली में छात्र की शिकायत पर मोनू उसका पिता जगदीश व मां के खिलाफ मुकदमा कराया है। कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि जगदीश को पकड़ कर उसके बेटे की तलाश कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें