फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल से लड़ने के लिए चाहिए नेताजी जैसा आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आज 18 मई को विश्व म्यूजियम दिवस मनाया जाता है। म्यूजियम का अर्थ है बहुमूल्य और रोचक वस्तुओं का संग्रहालय। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह किया था कि आजाद हिन्द सरकार के गठन के 75वें वर्ष पर 23 जनवरी यानि नेताजी के जन्म दिवस पर लाल किले में नेताजी के नाम में एक म्यूजियम का उद्घाटन किया जाए। तत्कालीन संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के सहयोग से 23 जनवरी 2019 को नेताजी के म्यूजियम का प्रधानमंत्री द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गय। कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि आज विश्व म्यूजियम दिवस पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था लाल किले में स्थापित नेताजी के म्यूजियम को इसलिए याद करती है क्योंकि हमें भी कोरोना युद्ध से लड़ने का ऐसा ही आत्म विश्वास प्राप्त हो जैसा नेताजी के नेतृत्व में झलकता था। जैसे नेताजी जैसा अकेला आदमी बिना किसी साजो सामान के अंग्रेजों की आँखों में धूल झोक कर बाहरी मुल्कों में जाए और फिर वहां फौज का गठन करे और अंग्रेजों के खिलाफ बाकायदा आजाद हिन्द सरकार बनाकर युद्ध की घोषणा करें। यह कहना है कर्नल तेजेन्द पाल त्यागी का। जो कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े हुए हैं। देश में अधिकांश शहरों में आज म्यूजियम मौजूद हैं। जिनसे अपने इतिहास और बहुमूल्य संग्रहालय के बारे में जाना जा सकता है। वर्तमान में भारत के बहुमूल्य संग्रहालय को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जोड़ा जाना चाहिए। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में सर्वोच्च भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें