सैनिटाइजेशन अभियान चलाते एनडीआरएफ के जवानl
- फोटो : AMAR UJALA
- एनडीआरएफ के जवानों ने डासना सहित अन्य क्षेत्र में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान, जरूरतमंदों को बांटी राशन सामग्री माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl कोरोना वायरस के खिलाफ कमला नेहरुनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ के जवानों की जंग लगातार जारी हैl वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनडीआरएफ के जवान नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों मैं सैनिटाइजेशन अभियान चला रहे हैंl बृहस्पतिवार को बटालियन के जवानों ने डासना, गोविंदपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलायाl इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट के साथ राशन सामग्री के पैकेट का वितरण किया गयाl बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एनडीआरएफ का विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का अभियान लगातार जारी रहेगाl बृहस्पतिवार को डासना, गोविंदपुरम सहित कई अन्य क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गयाl वहीं विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गएl साथ ही लोगों से घरों से न निकलने और लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को जागरूक कियाl --