इंदिरापुरम। भाजपा नेत्री व अधिवक्ता नाजिया इलाही खान को एक बार फिर पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार परिवार की फोटो भेजकर कहा गया है कि जिस तरह वसुंधरा चौकी को उड़ाया है। वैसे ही तुम्हारे परिवार को उड़ा देंगे। नाजिया ने बताया कि उन्हें दो अलग-अलग ऑडियो रिकॉर्डिंग से धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत की है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।