उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा के शेख साहिबान मोहल्ले में पत्रकार रिजवान के घर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। सुबह साढ़े पांच बजे से टीम जांच और पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के खुर्जा के शेख साहिबान मोहल्ले में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह पांच बजे स्थानीय पुलिस के साथ मोहल्ले में पहुंची। जहां पूर्व में हथियार सप्लाई के मामले में गिरफ्तार हुए कुर्बान अंसारी के घर पर टीम छह घंटे से टीम पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई के मामले में खुर्जा के रहने वाले रेहान और उसके भतीजे शहबाज का नाम सामने आया था। इस मामले में टीम पिछले चार महीने से जांच पड़ताल कर रही है। तीन महीने पहले भी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए आई थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गए थे।
वहीं अब टीम ने दोबारा छापामारी की है। रिसर्च वारंट के साथ टीम ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया और रिहान के घर पर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, रिजवान, रेहान और कुर्बान तीन भाई हैं। इसमें कुर्बान की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।