गाजियाबाद। दुहाई स्थित एचएलएम कॉलेज के मैदान में चल रहे प्रथम हरिवंश लाल मिगलानी अंडर-14 के दो दिवसीय क्रिकेट लीग के मुकाबले में सोमवार को नेशनल क्रिकेट अकादमी ने सुरेविन क्रिकेट अकादमी को मात दी। टॉस जीतकर सुरेविन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 43.4 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के खिलाड़ी केतन ने 10, विवेक ने 16 आयुष्य सैनी ने सर्वाधिक 38 और आदित्य ने 10 रनों का योगदान दिया। नेशनल क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 50 ओवर खेल कर 124 रन बनाए। जिसमें अमन चौधरी ने 36, हैदर अली ने 39, ऋषभ ने 13 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 12 रनों से टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।