फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवाओं के लिए नए रोजगार का सृजन करेगी नमो भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री ने नमो भारत ट्रेन को युवाओं के लिए रोजगार सृजन के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश में जो भी विकास हो रहा है वह नई पीढ़ी, युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ऐसी सौगात मिलने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। नई कंपनियां इस क्षेत्र में आएंगी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है, उसमें भारत के नागरिकों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यही नहीं कामकाजी महिलाओं और ऑफिस जाने वाले युवाओं के लिए नमो भारत जैसी ट्रेन बहुत महत्वपूर्ण हैं। अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के मिल जाने से कई तरह की कंपनियां एक ही जगह पर जुटने लगती हैं। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलता है, बल्कि देश के विकास में भी अहम योगदान मिलता है। हाईस्पीड ट्रेन मिल जाने से युवा अपने परिवार के लिए पैसा और समय दोनों बचा सकेंगे और बचे हुए समय का सदुपयोग कर सकेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए ऐसी ट्रेनों में सुरक्षा की भावना विकसित होती है, वह सुरक्षित ऑफिस पहुंच सकती हैं। यातायात के ऐसे संसाधनों से मेडिकल इंडस्ट्री में भी बड़ा बदलाव आएगा, इसका फायदा डॉक्टरों और मरीजों दोनों को मिलेगा। लोग कम समय में बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें