गाजियाबाद। आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का संचालन 25 मार्च को होली के दिन शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक होगा। आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों यानी साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ से रात 8 बजे चलेगी। फिलहाल, 34 किलोमीटर सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं उपलब्ध हैं। इस सेक्शन पर साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनों का संचालन होगा। ब्यूरो