फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 मई से रात 10 बजे तक चलेगी नमो भारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 20 मई से नमो भारत ट्रेन रात 10 बजे तक चलेगी। मौजूदा समय में ट्रेन रात आठ बजे तक संचालित हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने परिचालन का समय बढ़ा दिया है। नई समय-सारणी के मुताबिक नमो भारत ट्रेन की सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक और रविवार को सुबह आठ से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक करीब 34 किलोमीटर संचालित हो रही हैं। सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है और कॉरिडोर के बाकी हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून 2025 तक नमो भारत ट्रेन पूरे कॉरिडोर पर दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें