फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर तक दौड़ने के लिए नमो भारत ट्रेन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे फेज में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन छह मार्च से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में इसका वर्चुअल उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। एनसीआरटीसी ने इस उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक 34 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। फिलहाल यह ट्रेनें साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक सिर्फ 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद से देश की इस पहली नमो भारत ट्रेन के प्राथमिकता खंड पर संचालन का शुभारंभ किया था। दूसरे चरण में इसका संचालन दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक 25 किलोमीटर लंबे खंड पर किया जाना था। मेरठ साउथ स्टेशन अभी तक संचालन के लिए तैयार नहीं हो पाया है। इसकी वजह से फिलहाल इसे मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक चलाया जा रहा है।
पीएमओ से मिले कार्यक्रम के अनुसार एनसीआरटीसी ने मुरादनगर स्टेशन पर वर्चुअल उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद मुरादनगर से नमो भारत ट्रेन मोदीनगर तक निर्धारित गति पर सफर करेगी। हालांकि यात्रियों को इस ट्रेन से मोदीनगर तक सफर करने के लिए एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। एनसीआरटीसी के अधिकारी इस कॉरिडोर को यात्रियों के लिए खोलने की तारीख तय करने पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादनगर में मौजूद रहेंगे स्थानीय जनप्रतिनिधि
प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के समय मुरादनगर स्टेशन पर गाजियाबाद के जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारियों की ओर से उन्हें कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है। हालांकि कार्यक्रम बहुत बड़े स्तर पर नहीं होगा।
विज्ञापन

कॉरिडोर में खास-खास

- 17 किलोमीटर की दूरी होगी दुहाई से मोदीनगर नार्थ स्टेशन के बीच की दूरी।

- 34 किलोमीटर लंबे खंड साहिबाबाद से मोदीनगर तक पर चलने लगेगी नमो भारत ट्रेन।

- 80 से 100 रुपये के बीच हो सकता है किराया साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक सामान्य कोच का ।

- 03 स्टेशन दुहाई से आगे मुुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ पर रुकेगी ट्रेन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें