लोनी पहुंचे प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी।
लोनी। बीमारी के चलते भाजपा नेता राजेंद्र प्रधान की मौत होने पर परिवार से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को न्यू विकास नगर कॉलोनी बंद फाटक स्थित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और पूजा अर्चना में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाई नरेंद्र मोदी के बारे में चर्चा की। उन्होंने विपक्ष के इंडिया नाम रखने पर कहा कि भारत 140 करोड़ देशवासियों का है। चार पांच विपक्ष की पार्टियों का नहीं हैं। यह लोग ऐसे ही हवा में चलते है, चलते रहेंगे। जनता उन्हें 2024 में भी नहीं चलाएगी। देश की जनता सोच रही है कि विपक्ष को इंडिया नाम क्यों रखना पड़ा। उन्होंने कहा कि दुर्योधन के मुंह से पांडवों के लिए अच्छी बात नहीं आएगी। विपक्ष का काम विरोध करना है, वह करते रहेंगे। एक दो राज्यों में चुनाव जीतने से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। विपक्ष को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश में एक ही कानून होना चाहिए। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि पहले यूपी में जाने में डर लगता था। कोई जाने के लिए तैयार नहीं होता था। यूपी में योगी आदित्यनाथ के आने के बाद स्थिति बदल गई है। अतीक का मर्डर गलत तरीके से हुआ है। यूपी में लाखों करोड़ों रुपये का निवेश भी आ जाएगा। लोगों को रोजी-रोटी मिलेगी। वहीं उन्होंने बढ़ती महंगाई पर कहा कि मंहगाई तो अंतरराष्ट्रीय है। सरकार प्रयास कर रही है। टमाटर एक ऐसी उपज है कि बारिश आने उसके फुल टूट गए हैं। इस कारण टमाटर महंगे हुए हैं। उन्होंने अपने भाई के बारे में कहा कि उनके दिल और दिमाग में राष्ट्रवाद है।