फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदीनगर। गदाना निवासी नमन नेहरा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। नमन नेहरा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी (एएफए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में देश सेवा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड के दौरान नमन के पिता एडवोकेट मनोज नेहरा, मां ममता नेहरा और छोटा भाई उत्कर्ष नेहरा भी मौजूद रहे। गांव गदाना निवासी एडवोकेट मनोज नेहरा के पुत्र नमन नेहरा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। बचपन से ही उनका सपना भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का था। वर्ष 2024 में उनका चयन भारतीय सेना में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में हो गया। 2025 में उनका चयन भारतीय वायु सेना में हो गया। शनिवार को हैदराबाद स्थित एएफए में पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। पासिंग आउट परेड के बाद नमन नेहरा फ्लाइंग आफिसर बन गए। नमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें